युवाशक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत : सुनीलगौड़ा पाटीलतिकोटा कस्बे में आयोजित "युवा शक्ति" कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधान परिषद सदस्य सुनीलगौड़ा पाटील।

तिकोटा में युवा शक्ति कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

भव्य शोभायात्रा ने खींचा ध्यान

विजयपुर. विधान परिषद सदस्य सुनीलगौड़ा पाटील ने कहा कि देश की रीढ़ माने जाने वाले युवाओं के साथ वे हमेशा मजबूती से खड़े रहेंगे। तिकोटा कस्बे में आयोजित “युवा शक्ति” कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं को राजनीति, संगठन और समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

पाटील ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल युवाशक्ति का प्रदर्शन नहीं, बल्कि युवाओं का विशाल महोत्सव है। युवाओं का प्रेम, विश्वास और उत्साह देखकर वे अभिभूत हैं। यह जनसमर्थन विरोधियों की नींद उड़ाने वाला है और वे युवाओं के हित में निरंतर काम करते रहेंगे।

सुनीलगौड़ा पाटील ने कहा कि भारत की लगभग 65 प्रतिशत आबादी युवा है। ऐसे में वरिष्ठों के मार्गदर्शन में युवाओं को आगे बढ़ाना जरूरी है। मंत्री एम.बी. पाटील द्वारा लागू सिंचाई परियोजनाओं से युवाओं को कृषि, बागवानी और स्वरोजगार में नए अवसर मिले हैं। आधुनिक तकनीक अपनाकर युवा खेती में भी बेहतर आय प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने युवाओं से राजनीति में आने और समाज के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी ग्राम पंचायत, तालुक पंचायत और जिला पंचायत चुनावों में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे और मंत्री एम.बी. पाटील हमेशा युवाओं के साथ रहेंगे।

कार्यक्रम में तोरवी सिद्धलिंगेश्वर स्वामी ने कहा कि युवाओं का उत्साह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। युवाओं का यह प्रेम सुनीलगौड़ा पाटील और एम.बी. पाटील की लोकप्रियता का प्रमाण है। स्वामी ने दोनों नेताओं की जनसेवा और किसानों के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर तिकोटा शिवबसव शिवाचार्य, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू गौडऩवर, ईरनगौड़ा बिरादार समेत अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और तिकोटा, बबलेश्वर तथा विजयपुर तालुकों के हजारों युवा उपस्थित थे।

भव्य शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम से पहले युवाओं ने सुनीलगौड़ा पाटील की खुले वाहन में भव्य शोभायात्रा निकाली। रास्ते भर युवाओं ने फूलों की वर्षा की। ढोल-नगाड़ों, हलगी वादन और बैंड-बाजों के साथ निकली यह शोभायात्रा पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रही।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *