धारवाड़ नगर निगम आंदोलन तेज, कांग्रेस के 12 पार्षदों का इस्तीफाहुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम कार्यालय।

अलग नगर निगम की मांग को लेकर 1०वें दिन भी जारी रहा संघर्ष

वार्ड 7 के नागरिकों ने निकाली बैलगाडिय़ों की रैली

हुब्बल्ली. धारवाड़ को अलग महा निगम गठन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन रविवार को और अधिक तेज हो गया। आंदोलन के 10वें दिन हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम के 12 कांग्रेस पार्षदों ने अपने पार्षद पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर आंदोलन को नया मोड़ दे दिया।

भाजपा नेताओं द्वारा यह आरोप लगाए जाने के बाद कि आंदोलन में शामिल अधिकांश लोग कांग्रेस से जुड़े हैं और इसे राजनीतिक रंग दिया जा रहा है, कांग्रेस के 12 पार्षदों ने आंदोलन को दलगत राजनीति से ऊपर बताते हुए अपने इस्तीफे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दिए। पार्षदों ने कहा कि यह संघर्ष पूरी तरह धारवाड़ के हित और नागरिकों की मांगों से जुड़ा हुआ है।

इधर, आंदोलन के समर्थन में वार्ड नंबर 7 के नागरिकों ने गांधी चौक से कलाभवन तक बैलगाडिय़ों के साथ रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अलग नगर निगम की मांग के समर्थन में नारे लगाए।

मुुरुघा मठ के मल्लिकार्जुन स्वामी ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि धारवाड़ के विकास और प्रशासनिक सुविधा के लिए अलग महानगर निगम आवश्यक है। उनके समर्थन से आंदोलनकारियों का उत्साह और बढ़ गया है।

लगातार बढ़ते जनसमर्थन और जनप्रतिनिधियों के इस्तीफों के बाद अब यह आंदोलन क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण मुद्दा बनता जा रहा है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *