कलबुर्गी में फर्जी ई-चालान का जाल, लिंक क्लिक करते ही खाली हो सकता है खाताकलबुर्गी में फर्जी ई-चालान का जाल, लिंक क्लिक करते ही खाली हो सकता है खाता

वाहन मालिकों के मोबाइल पर आ रहे संदिग्ध संदेश

नाम और वाहन विवरण देखकर न हों भ्रमित, आधिकारिक माध्यम से ही करें जांच

कलबुर्गी। शहर में साइबर ठगों ने फर्जी ई-चालान के जरिए वाहन मालिकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से कई लोगों के मोबाइल पर ऐसे संदेश पहुंच रहे हैं, जिनमें यातायात नियमों के उल्लंघन का हवाला देकर जुर्माना भरने के लिए एक लिंक पर क्लिक करने को कहा जा रहा है।

कलबुर्गी शहर पुलिस द्वारा करीब दो माह पहले आइटीएमएस शुरू किए जाने के बाद साइबर ठग इसका फायदा उठाकर लोगों को फर्जी संदेश भेज रहे हैं। खास बात यह है कि संदेश में वाहन मालिक का नाम और वाहन संबंधी जानकारी दर्ज होने से लोग इसे वास्तविक समझने की भूल कर रहे हैं।

लिंक पर क्लिक किया तो खतरा

संदेश में दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर फर्जी वेबसाइट खुलती है। यहां वाहन विवरण, मोबाइल नंबर, बैंक खाते या कार्ड की जानकारी और ओटीपी दर्ज करने को कहा जाता है। यह जानकारी साइबर अपराधियों के हाथ लगते ही बैंक खाते से रकम निकाले जाने का खतरा रहता है।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और बैंक, कार्ड या ओटीपी संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

आधिकारिक माध्यम से ही जांचें

ई-चालान का कोई संदेश मिलने पर उसमें दिए लिंक से भुगतान करने के बजाय सरकारी ई-चालान व्यवस्था के माध्यम से स्वयं जांच करें। ‘नेक्स्टजेन एमपरिवहन’ ऐप के जरिए भी वाहन का विवरण दर्ज कर ई-चालान की स्थिति की पुष्टि की जा सकती है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *