खेत में सफाई के दौरान जहरीले सांप ने डसा
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
बेलगावी। नागपंचमी के दिन खेत में कचरा साफ कर रही एक महिला की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना रायबाग कस्बे में हुई।
मृतका की पहचान रायबाग के डॉ. बी.आर. आंबेडकर नगर निवासी सत्यव्वा शिवानंद शिंगे (43) के तौर पर की गई है।
परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सत्यव्वा रोजाना की तरह सोमवार को खेत में कचरा साफ करने का काम करने गई थीं। इसी दौरान खेत में छिपे जहरीले कोबरा प्रजाति के सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

