मुंबई में पेड़ों पर खतरे की घंटी, मनपा ने नागरिकों को चेताया

पानी की कमी और बढ़ते तापमान से पेड़ों पर बढ़ा दबाव

कमजोर शाखाओं की अनदेखी पड़ सकती है भारी

मुंबई। पानी की कमी, बढ़ते तापमान और बदलते मौसम के बीच मुंबई में पेड़ों और उनकी शाखाओं के गिरने का खतरा बढ़ने की आशंका है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने इसे गंभीरता से लेते हुए नागरिकों और गृहनिर्माण संस्थाओं को पेड़ों की नियमित निगरानी और देखभाल का निर्देश दिया है। मनपा ने स्पष्ट किया है कि कमजोर या खतरनाक पेड़ नजर आने पर तत्काल सूचना देना जरूरी है।

मनपा ने पेड़ों को आवश्यकतानुसार पानी देने की अपील करते हुए पीने के पानी के बजाय उपचारित पुन: उपयोग योग्य पानी इस्तेमाल करने पर जोर दिया है। सीवेज उपचार संयंत्र से प्राप्त सुरक्षित उपचारित पानी पेड़ों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। गृहनिर्माण संस्थाओं से परिसर के पेड़ों की संख्या और स्थिति के अनुसार सिंचाई की व्यवस्था करने को कहा गया है।

तना फटा तो खतरा, झुका पेड़ भी चेतावनी

मनपा के अनुसार, पेड़ के तने में दरार, एक ओर झुकाव, बड़ी सूखी शाखाएं, कमजोर टहनियां और बाहर निकली जड़ें खतरे के संकेत हैं। ऐसे पेड़ों या शाखाओं को नजरअंदाज करना हादसे का कारण बन सकता है। नागरिकों से ऐसी स्थिति दिखते ही मनपा को सूचना देने की अपील की गई है।

मनपा ने कहा कि पेड़ मुंबई के पर्यावरण संतुलन और नागरिकों को छाया व शुद्ध हवा देने के लिए जरूरी हैं। समय पर पानी, नियमित जांच और त्वरित कार्रवाई ही पेड़ों को सुरक्षित रखने के साथ हादसों का खतरा घटा सकती है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *