पुलिसकर्मियों का बलिदान सदैव स्मरणीय : जिलाधिकारी स्नेहल आर.धारवाड़ में पुलिस शहीद दिवस पर वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित करतीं जिलाधिकारी स्नेहल आर.।

धारवाड़ में पुलिस शहीद दिवस पर वीर जवानों को पुष्पांजलि

कर्तव्यनिष्ठा और देश सेवा को किया नमन

हुब्बल्ली। जिलाधिकारी स्नेहल आर. ने कहा कि देश में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने में पुलिस का योगदान अतुलनीय है। ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों के बलिदान को याद करने के साथ उनके परिवारों का सम्मान और सहयोग भी जरूरी है। यह बात कार्यक्रम में कही।

जिला सशस्त्र आरक्षित बल मुख्यालय के स्मारक परिसर धारवाड़ में बुधवार को पुलिस शहीद दिवस पर आयोजित समारोह में जिलाधिकारी स्नेहल शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि त्योहारों, आयोजनों और संकट की घड़ी में पुलिसकर्मी आमजन की सुरक्षा के लिए निरंतर सेवाएं देते हैं। उनके पीछे परिवारों का त्याग भी जुड़ा होता है। जिला प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस विभाग के साथ सहयोग करेगा।

पुलिस अधीक्षक गुंजन आर्य ने कहा कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवान शहीद हुए थे। उन्हीं के बलिदान की स्मृति में हर वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस शहीद दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच देशभर में कर्तव्य निर्वहन के दौरान विभिन्न पुलिस एवं सुरक्षा बलों के 154 अधिकारी और कर्मचारी शहीद हुए। इनमें कर्नाटक के पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

समारोह में पुलिस टुकडिय़ों ने परेड की। सशस्त्र बल ने हवा में तीन बार गोलियां चलाकर शहीदों को सलामी दी और वाद्य दल ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, जवानों, शहीदों के परिजनों और नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *