एक्सल टूटने से पलटी केएसआरटीसी बस, 13 घायलएक्सल टूटने से पलटी केएसआरटीसी बस।

बेंगलूरु से सागर जा रही बस में सवार थे करीब 40 यात्री

चालक, परिचालक समेत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

शिवमोग्गा। जिले के सागर कस्बे में बापट कल्याण मंडप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तडक़े केएसआरटीसी की बस एक्सल टूटने से पलट गई। हादसे में चालक, परिचालक और 11 यात्रियों सहित कुल 13 लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, बस बेंगलूरु से शिवमोग्गा होते हुए सागर जा रही थी। उसमें करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे के बाद घायलों को सागर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बस में सवार अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं। सभी यात्री खतरे से बाहर बताए गए हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर केएसआरटीसी डिपो के प्रभारी प्रबंधक अरुण बैलूरु ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती यात्रियों के लिए आवश्यक उपचार की व्यवस्था भी कराई। सागर पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *