सडक़ किनारे मिट्टी के टीले से टकराई कार
सभी पांचों छात्र घूमने निकले थे
शिवमोग्गा। तीर्थहल्ली तालुक के आगुंबे के पास कवरिहक्लु में रविवार सुबह कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे मिट्टी के टीले से टकरा गई। हादसे में शिवमोग्गा सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमडी की पढ़ाई कर रहे 28 वर्षीय छात्र चेतन की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, पांचों छात्र घूमने के लिए कार से निकले थे। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और कार सडक़ किनारे टीले से जा टकराई। घायलों को उपचार के लिए मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलने पर निरीक्षक राजशेखर, आगुंबे थाने के उपनिरीक्षक शिवनगौड़ा और पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का दौरा कर जांच की। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों और अन्य विवरणों की जानकारी जुटा रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

