पत्नी और दो बच्चों को जहर देकर, पति ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
रायचूर। शहर के जलालनगर में कर्ज के बोझ से परेशान एक व्यक्ति द्वारा पत्नी और दो बच्चों को कथित तौर पर जहर देकर मारने के बाद स्वयं ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान विष्णु (48), उनकी पत्नी अरुणा (40), बेटी खुशी (10) और बेटे श्लोक (4) के तौर पर की गई है। जलालनगर स्थित घर में अरुणा और दोनों बच्चे मृत मिले, जबकि विष्णु का शव चिक्कसुगूर के पास रेलवे पटरी पर मिला।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विष्णु ने पत्नी और बच्चों को जहर देकर उनकी जान ली और बाद में ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। प्रारंभिक तौर पर कर्ज का बोझ इस घटना की वजह माना जा रहा है।
सूचना मिलते ही डीवाईएसपी शांतवीर और पीएसआई डंबल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रायचूर आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के शवगृह भेजा गया है। मार्केट यार्ड पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

