भाजपा विधायक महेश टेंगिनकाई

विधायक टेंगिनकाई ने लगाया आरोप
हुब्बल्ली. भाजपा विधायक महेश टेंगिनकाई ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार पुलिस अधिकारियों के जरिए ही छात्रा नेहा की हत्या के आरोपी फैयाज के मोबाइल में मौजूद तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही है।
शहर में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए महेश ने कहा कि नेहा की हत्या के बाद आरोपी का मोबाइल फोन पुलिस के पास था। अब उस मोबाइल फोन में मौजूद फोटो शेयर करने के जरिए छात्रा के परिवार का नाम खराब करने की कोशिश की जा रही है। राज्य सरकार ने अब तक इस मामले पर कोई खुलासा नहीं किया है। एक ओर गृह मंत्री कहते हैं कि यह आकस्मिक है, दूसरी ओर मुख्यमंत्री कहते हैं कि यह व्यक्तिगत है। उनके परिवार को सांत्वना देने के बजाय और अधिक परेशानी पैदा करने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि औपचारिकता के लिए ही सही मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या को नेहा के घर आ कर परिवार को सांत्वना दे सकते थे। वहीं अगर अल्पसंख्यक समुदाय के साथ ऐसा होता तो वे पहले पहुंच जाते थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *