दस दिवसीय दशहरा विशेष दुर्गा पूजा आज सेदस दिवसीय दशहरा विशेष दुर्गा पूजा आज से

हुब्बल्ली. शहर की इंटीग्रल कल्चरल कमेटी की ओर से हुब्बल्ली में रविवार से दस दिवसीय सबसे बड़ी और भव्य विशेष दशहरा दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है।
समिति के सचिव आनंद झा, अध्यक्ष ललन कुमार झा, उप सचिव अम्रता कुमार चौबे, संगठन सचिव धनंजय कुमार ने बताया कि समिति की ओर से लगभग 15 वर्षों तक हुब्बल्ली में दस दिवसीय सबसे बड़ी और भव्य विशेष दशहरा दुर्गा पूजा आयोजित की जाती रही है। उत्तर भारत के लोग रोजगार या व्यवसाय के लिए हुब्बल्ली आए और यहीं बस गए हैं। कर्म भूमि में चुप-चाप जनहित के सेवा कार्यों को निस्वार्थ रूप से कर रहे हैं।
समिति की ओर से बड़े धूमधाम से आयोजित की जाने वाली विशेष दुर्गा पूजा साल दर साल लोकप्रियता हासिल कर रही है। समिति अपनी संस्कृति को सामने लाने और जनता को इससे अवगत कराने का काम कर रही है। दशहरे के शुभ अवसर पर आयोजित विशेष पूजा में कलश स्थापना, सुंदर कांड समेत कई कार्यक्रम होंगे।
6 अक्टबर को भक्ति संगीत, 8 अक्टबर को दुर्गा चालीसा एवं पथ, 9 अक्टबर को भक्ति संगीत, बच्चों के लिए भजन संध्या, 10 अक्टबर को सत्यनारायण पूजा, प्रसाद, 11 अक्टबर को कन्या पूजन, हवन और प्रसाद, अंतिम दिन 12 अक्टबर को जुलूस और मूर्ति विसर्जन होगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *