सदस्यता अभियान पर की चर्चाभाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव संदीप रवि का सम्मान किया गया।

होसपेट. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुरू की गई भाजपा सदस्यता अभियान को आगे बढ़ते हुए मंगलवार को कर्नाटक राज्य भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की टीम होसपेट पहुंची।
होसपेट के समाज सेवी एवं राष्ट्रीय रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य बाबूलाल जैन के घर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव संदीप रवि का स्वागत कर्णाटक (राजस्थान) भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक भरत जैन ने किया।
सदस्यता अभियान को होसपेट शहर में किस तरह बढ़ाया जाए, प्रवासियों को कैसे जोड़ा जाए इस पर संदीप रवि ने भरत जैन से चर्चा की।
इस मौके पर कर्नाटक राज्य भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष जीएम श्याम, विजयनगर जिला अध्यक्ष केएच कोट्रेश, अशोक जीरे, होसपेट जैन समाज के महासचीव महेंद्र जैन, विजयनगर जिला महासचिव आरवी स्वामी, आनंद जैन, रघु, अरिहंत, गिरीश, सुभाष आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *