एग्जिट पोल पर भरोसा नहींहुब्बल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार।

डीके शिवकुमार ने कहा
हुब्बल्ली. उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्हें चुनाव बाद सर्वेक्षण (एग्जिट पोल) पर कोई भरोसा नहीं है। न अतीत में विश्वास था और न भविष्य में विश्वास होगा। हमारे राज्य में भी एग्जिट पोल झूठा साबित हुए हैं।
शहर में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिवकुमार ने कहा कि हम जल्द ही राज्य में तीन निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देंगे।
उन्होंने हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हम पार्टी के अंदर चर्चा करेंगे कि हरियाणा में झटका क्यों लगा है। हरियाणा दिल्ली का निकटतम राज्य है। इसके काफी राजनीतिक मायने हैं। सत्ता में आने की उम्मीद थी परन्तु झूठी साबित हुई है। हमें मतदाताओं के फैसले से सहमत होना होगा। जम्मू-कश्मीर में, हमारी उम्मीद के मुताबिक इंडिया गठबंधन की जीत हुई है। बहुत दिनों बाद वहां चुनाव हुए हैं और हमें जीत मिली है। “लोकतंत्र कायम है।”

हरियाणा चुनाव ने सबक सिखाया है
शिवकुमार ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर जीतने को लेकर आश्वस्त थे। हमें हरियाणा में भी जीतना चाहिए था परन्तु लोगों का फैसला अलग था। दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों ने काफी दिलचस्पी पैदा की थी। हरियाणा चुनाव ने हम सभी को एक सबक सिखाया है। इस संबंध में हमारे नेता बैठक करेंगे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *