कारोबारी की मौत के मामले में आया नया मोड़संतोष दुंडप्पा पद्मन्ना और उनकी पत्नी उमा।

बेटी ने दर्ज कराई मां के खिलाफ शिकायत
सीसीटीवी से मिला सुराग
बेलगावी. शहर के रियल एस्टेट कारोबारी संतोष दुंडप्पा पद्मन्ना (47) की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
उसके पिता की हत्या कर दिल का दौरा पडऩे की तरह पेश किया गया है कहकर बेटी ने मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके चलते पुलिस ने हाल ही में अंतिम संस्कार किए गए संतोष का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शहर के सदाशिव नगर में दफनाए गए संतोष के शव को एसी श्रवणकुमार की मौजूदगी में बिम्स के डॉक्टरों, एफएसएल, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला टीम और पुलिस ने बाहर निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में ले जाया गया।

10 अक्टूबर को हुआ था अंतिम संस्कार
आंजनेय नगर के घर में संतोष अपनी पत्नी उमा, बेटी संजना और दो बेटों के साथ रहता था। सुरक्षा के लिए घर में 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। उमा के अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ बेझिजक बर्ताव करने को लेकर संतोष ने कई बार आपत्ति जताई थी। ऐसे में उनकी पत्नी उमा ने बताया कि 9 अक्टूबर की रात अचानक दिल का दौरा पडऩे से संतोष की मृत्यु हो गई। इस पर विश्वास करके परिजनों ने 10 अक्टूबर को अंतिम संस्कार किया था।

संदेह कैसे उत्पन्न हुआ?
बेंगलूरु में पढ़ाई कर रही बेटी संजना (19) उसी दिन बेलगावी पहुंची और अपने पिता के अंतिम क्षणों को देखने के लिए सीसीटीवी कैमरे देखने गई, तो उसकी मां उमा ने उसे डांटते हुए कहा कि पहले नहा लो, फिर मैं तुम्हें दिखाउंगी। बाद में उन्होंने अपने दोनों बेटों के जरिए रात के दो बजेे की सीसीटीवी फुटेज डिलीट करा दी थी। दोनों लडक़ों ने यह बात बड़ी बहन संजना को बताई तो संजना को अपने पिता की मौत पर संदेह होने लगा।
इसके चलते 15 अक्टूबर को शहर के मालमारुति पुलिस थाना पहुंची संजना ने अपनी मां उमा (41), उसके फेसबुक दोस्त मेंगलूरु के शोभित गौड़ा (30), घर के नौकर नंदा कुरिया और प्रकाश कुरिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

दम घोंटकर हत्या?
जांच कर रही पुलिस ने सामने वाले घर के सीसीटीवी कैमरे से उस वक्त की फुटेज खंगाली जब संतोष को दिल का दौरा पड़ा था। सीसीटीवी फुटेज में इस बात की पुष्टि हुई कि दो पुरुष देर रात संतोष के घर से निकले थे। पुलिस को संदेह है कि 9 अक्टूबर को पीने के पानी में नींद की गोलियां डाली गई थीं। संतोष के सोने के बाद तकिए से दम घोंट कर हत्या की होगी। जांच पूरी होने के बाद स्पष्टता होगी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *