सीपी योगेश्वर एनडीए उम्मीदवार होंगे तो अच्छा होगाकेंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

चन्नपट्टण उपचुनाव उम्मीदवार को लेकर जोशी ने दी राय
हुब्बल्ली. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि चन्नपट्टण जेडीएस का क्षेत्र है और उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार के चयन पर सभी को मिलकर चर्चा कर निर्णय लेना है। 2-3 दिन में सारी उलझन सुलझ जाएगी। सीपी योगेश्वर एनडीए उम्मीदवार बनते हैं तो अच्छा होगा।
शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जोशी ने कहा कि इस संबंध में हमने प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र, विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक, सांसद बसवराज बोम्मई से चर्चा की है। विजयेंद्र ने केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी से बात की है। विजयेंद्र और कुमारस्वामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत की है। एचडी कुमारस्वामी ने अभी तक अंतिम निर्णय की घोषणा नहीं की है। सभी क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के चयन के संबंध में पार्टी नेताओं का निर्णय ही अंतिम है।

टिकट धोखाधड़ी मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं
एक विज्ञप्ति जारी कर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने स्पष्ट किया कि भाजपा से टिकट देने के धोखाधड़ी के मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मेरे भाई गोपाल जोशी और मैं 32 साल से संपर्क में नहीं हैं। साथ ही मेरी कोई बहन नहीं है। बेंगलूरु में दर्ज धोखाधड़ी के मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। धोखाधड़ी के मामले में मेरी बहन कहकर विजयलक्ष्मी को नामित किया गया है। हमारी कोई बहन नहीं है। गोपाल जोशी सहित हम चार भाई हैं। 2013 में ही बेंगलूरु के सिटी सिविल कोर्ट ने किसी के भी साथ मेरे नाम का उल्लेख किए जाने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। टिकट धोखाधड़ी मामले में जांच से गोपाल जोशी की गलती का पता चलेगा। कोई गलती की है तो कार्रवाई करना चाहिए। इस संबंध में कांग्रेस नेताओं का मेरी गिरफ्तारी का बयान देना उनके बौद्धिक दिवालियापन और मूर्खता का प्रदर्शन है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *