पैसा लिया है तो सजा होनी चाहिएविधानसभा में विपक्ष के उपनेता एवं विधायक अरविंद बेल्लद।

हुब्बल्ली. विधानसभा में विपक्ष के उपनेता एवं विधायक अरविंद बेल्लद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के भाई गोपाल जोशी ने भाजपा के नाम पर पैसे लेकर धोखाधड़ी की है तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बेल्लद ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जोशी के भाई की ओर से पूर्व विधायक देवानंद चव्हाण को विजयपुर सीट से टिकट देने के लिए पैसे लेने के मामले से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। वे अपने भाई के संपर्क में नहीं हैं।
चन्नपट्टनम से सीपी योगेश्वर उम्मीदवार बनें तो जीत संभव
बेल्लद ने कहा कि हमारा मानना है कि अगर सीपी योगीश्वर एनडीए के उम्मीदवार बनते हैं तो चन्नपट्टण में उनकी जीत होगी। केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी को इस बात पर सहमत होना होगा। अगर योगीश्वर उम्मीदवार नहीं होंगे तो जीतना मुश्किल होगा।
उन्होंने कहा कि बोम्मई ने शिग्गावी निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए कड़ी मेहनत की है और वहां के मतदाताओं को लगता है कि उनके परिवार का चुनाव लडऩा उचित है। बसवराज बोम्मई को अपने बेटे के लिए टिकट दिलाने में कोई दिलचस्पी नहीं है परन्तु शिग्गावी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए सांसद बसवराज बोम्मई के बेटे भरत बोम्मई को टिकट देने की वहां के लोगों की राय है, पार्टी आलाकमान का निर्णय ही अंतिम है।
भाजपा का प्रदर्शन 25 को
बेल्लद ने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्नाटक को बिहार और पंजाब बनाने जा रही है। वोट बैंक की राजनीति के आगे राज्य के हितों की बलि चढ़ाई जा रही है। पुरानी हुब्बल्ली मामले को वापस लेने के फैसले की निंदा करते हुए 25 अक्टूबर को हुब्बल्ली में प्रदर्शन आयोजित किया गया है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र, विधानमंडल के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता आर. अशोक, चलवादी नारायणस्वामी, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, अन्य नेता समेत करीब 20- 25 हजार लोग भाग लेंगे। मुडा, वाल्मिकी निगम घोटाले के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *