दो करोड़ रुपए की वसूली का मामला
हुब्बल्ली. बेंगलूरु की बसवेश्वरनगर पुलिस ने शनिवार दोपहर को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिलाने के लिए 2 करोड़ रुपए की वसूली के मामले में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के बड़े भाई और उनके भतीजे को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढक़र चार हो गई है। प्रल्हाद जोशी के बड़े भाई गोपाल जोशी को कोल्हापुर में और गोपाल के बेटे अजय जोशी को पुणे में गिरफ्तार किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर हुब्बल्ली लाया गया है। यहां घटना स्थल की तस्दीक की जाएगी।
