इस्तीफा दे कर जांच का सामना करें सिद्धरामय्यामैसूर के सांसद यदुवीर वोडेयार।

सांसद यदुवीर ने की मांग
हुब्बल्ली. मैसूर के सांसद यदुवीर वोडेयार ने कहा कि मुडा घोटाले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए। मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या को इस्तीफा दे कर जांच का सामना करना चाहिए।
शहर में शनिवार (19 अगस्त) को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यदुवीर ने कहा कि मुडा घोटाले के बारे में लोग पहले से ही जानते हैं। मुडा में पांच हजार करोड़ रुपए का अवैध कारोबार होने की अफवाह थी। मुडा अनियमितता में सीधे तौर पर सीएम का परिवार शामिल से उनके इस्तीफे की मांग की है। शुरू से ही सीएम के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हमने इसकी शिकायत राज्यपाल से भी की है।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने भी जांच के लिए अनुमति दी है। सीएम ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए रिट याचिका दायर की थी। रिट याचिका भी खारिज कर दी गई और सीएम के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया है। अब मुडा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी प्रवेश किया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *