मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे गांधी प्रतिमा का अनावरणबेलगावी में शनिवार को सुवर्ण विधान सौधा का दौरा कर प्रतिमा के अनावरण की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला।

बेलगावी. उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 21 जनवरी को सुबह 10.30 बजे शहर के सुवर्ण विधान सौधा परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
वे शहर में शनिवार को सुवर्ण विधान सौधा का दौरा कर प्रतिमा के अनावरण की तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या की अध्यक्षता में सरकारी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मंत्री, बेलगावी, चिक्कोडी और उत्तर कन्नड़ निर्वाचन क्षेत्रों के सांसद और स्थानीय विधायक उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, हमने विपक्षी पार्टी के नेताओं को भी आमंत्रित किया है। प्रतिमा अनावरण के बाद समूह फोटो सत्र आयोजित किया जाएगा। यह एक ऐतिहासिक घटना होगी।
शिवकुमार ने कहा कि हमने देश को आजादी दिलाने के लिए लडऩे वाले सेनानियों और उनके परिवारों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला व अन्य उपस्थित थे।

सिद्धरामय्या के खिलाफ राजनीतिक साजिश
मुडा भूमि आवंटन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के संबंध में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या और उनके परिवार के खिलाफ राजनीतिक साजिश चल रही है। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी मुडा साइट आवंटन मामले में शामिल नहीं हैं। किसी मामले की जांच में काफी समय लगता है। इस मामले में कोई अवैधता थी या नहीं इस बारे में अदालत को जांच करनी चाहिए, न कि हमें या आपको। मैंने ईडी की जांच देखी है। मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करूंगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *