मुख्यमंत्री को बदलने का कोई सवाल ही नहींखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के.एच. मुनियप्पा।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के.एच. मुनियप्पा ने कहा

बेलगावी. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के.एच. मुनियप्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या राज्य में अच्छा शासन प्रदान कर रहे हैं। उन्हें बदलने का कोई सवाल ही नहीं है।

शहर में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुनियप्पा ने कहा कि जब मुख्यमंत्री बदलने की बात आती है तो कांग्रेस आलाकमान फैसला लेता है परन्तु अब ऐसी कोई स्थिति नहीं है। सिद्धरमय्या अच्छा शासन प्रदान कर रहे हैं और सरकारी गारंटी योजनाओं सहित विभिन्न कार्यक्रम लागू किए गए हैं। मुख्यमंत्री जल्द ही अच्छा बजट भी पेश करेंगे। इसलिए उन्हें बदलने का सवाल ही नहीं उठता।
कुछ मंत्रियों और विधायकों के कांग्रेस आलाकमान से मिलने और मुख्यमंत्री बदलने की मांग करने के लिए दिल्ली जाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि यह मामला मेरे ध्यान में नहीं आया है। इस बारे में मुझसे किसी ने चर्चा नहीं की है।

मुनियप्पा ने कहा किसानों के साथ तौल में धोखाधड़ी रोकने के लिए एपीएमसी के माध्यम से प्रदेश की सभी चीनी मिलों में अलग से तौल मशीनें लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए अनुदान जारी किया है। काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। हम पहले से ही वजन में गड़बड़ी करने वालों पर जुर्माना और दंड लगा रहे हैं। विधि माप विज्ञान विभाग इस संबंध में कार्रवाई करेगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *