After independence, the consumption of indigenous products decreasedहुब्बल्ली में स्वदेशी मेले का उद्घाटन करते अतिथि।

स्वदेशी मेले का उद्घाटन पर बोले मंगेश भेंडे

हुब्बल्ली. कल्लूर लेआउट में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से आयोजित स्वदेशी मेला कार्यक्रम में उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख मंगेश भेंडे ने कहा की आजादी के बाद हम भारतीयों की ओर से अपनी पहचान छोडक़र पश्चिमी संस्कृति का अनुकरण करने के कारण भारत में स्वदेशी उत्पादों की खपत में कमी आई है। अभी हम सभी को जागरूक होकर हर घर को स्वदेशी होना चाहिए, हर सडक़ स्वदेशी सडक़ होनी चाहिए।

अनिवार्य रूप से विदेशी सामान खरीदें…

वीआरएल समूह के चेयरमैन पद्मश्री डॉ. विजय संकेश्वर ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच ने बड़ी मेहनत से स्वदेशी मेले का आयोजन किया है। राज्य के प्रत्येक तालुक स्तर पर स्वदेशी उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री की अनुमति दी गई है परन्तु स्वदेशी मेला सिर्फ 4-5 दिन के मेले तक सीमित नहीं रहना चाहिए। मेले के बाद भी लोगों को चीजें उपलब्ध कराने के लिए स्टोर शुरू करने चाहिए। इसके चलते वीआरएल सदैव स्वदेशी वस्तुओं के व्यापर को आगे बढ़ाने के लिए अग्रणी रहेगा।

स्वर्णा ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन डॉ. वी.एस.वी. प्रसाद ने कहा कि अमेरिका, जापान, फ्रांस और चीन जैसे विश्व के उन्नत देशों ने अपनी मौलिकता नहीं छोड़ी है। वे किसी अन्य भाषा का उपयोग किए बिना व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए अपनी मूल भाषा का उपयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उसी तरह हमारे अंदर भी स्वदेशी के प्रति जागरूकता जगानी चाहिए। स्वदेशी चीजों की बात हो रही है इनको आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए हर रेलवे स्टेशन पर स्वदेशी उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शनी को सक्षम बनाया है। स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से देश का विकास संभव है।

गुरु रेवणसिद्देश्वर संस्थान विरक्तमठ के अभिनव रेवणसिद्देश्वर स्वामी और रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम के अध्यक्ष स्वामी विजयानंद सरस्वती की निश्रा में आयोजित विधायक महेश टेंगिनकाई, स्वदेशी मेला आयोजन समिति के जयतीर्थ कट्टी, संदीप बुदिहाल, सुभाष सिंह जमादार, अचिता अकलवाडी, रघु अकमंची, भाजपा नेता अभिषेक मेहता, योग गुरु भंवरलाल आर्य, विश्व हिन्दू परिषद हुब्बल्ली महानगर सेवा प्रमुख सुभाष चंद्रा डंक, किशोर पटेल, तांबाराम चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *