हमें जो अपमान सहना पड़ा, यदि कोई और होता तो फांसी लग लेताविजयपुर शहर के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल।

दावणगेरे. विजयपुर शहर के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने कहा कि हम इतने अपमानित हुए हैं कि अगर कोई और होता तो फांसी लगा लेता परन्तु हमने ऐसा नहीं किया है।

शहर में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यत्नाल ने कहा कि विजयेंद्र के पक्ष में रिपोर्ट आ रही हैं।

उन्होंने मीडिया के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ खबरें आ रही हैं। मैं आपको क्यों बताऊं कि दिल्ली में राष्ट्रीय नेता मिलेंगे या नहीं? हम दिल्ली जाएंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। केंद्रीय मंत्री सोमण्णा का गृह प्रवेश समारोह है। हम दिल्ली जाएंगे।

उन्होंने एक बार फिर मीडिया के प्रति अपना असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आपको बेंगलूरु के शिवानंद सर्कल स्थित विजयेंद्र के घर के सामने खड़े होकर उनकी प्रशंसा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप (आम आदमी पार्टी) की बुरी हार का कारण उनका भ्रष्टाचार है। इसीलिए राज्य को भी भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का निर्णय लिया है।

यत्नाल ने कहा कि वे टूटे दिलों को जोडऩे वाली श्रीरामुलु की यात्रा का स्वागत करते हैं। टूटे दिलों का एक होना अच्छी बात है।
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि हम भ्रष्टाचार और पारिवारिक राजनीति के खिलाफ हैं।

हरिहर तालुक के राजनहल्ली में आयोजित वाल्मीकि जात्रा (मेला) महोत्सव में बोलते हुए यत्नाल ने सवाल किया कि श्रीरामुलु, रमेश जारकीहोली को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष क्यों नहीं बनना चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *