गुटीय झगड़ों से गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगाकेंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी।

हुब्बल्ली. केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि गुटीय झगडें भाजपा का आंतरिक मामला है। उस पार्टी के वरिष्ठ इस ओर ध्यान देंगे परन्तु आंतरिक विवाद का गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

शहर के हवाई अड्डे पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है। जो भी आंतरिक मतभेद हैं, उनका पार्टी मंच पर समाधान किया जाएगा। पार्टी वरिष्ठ सब कुछ ठीक करेंगे। इसके बाद भी हमने अपने कुछ भाजपा मित्रों को सुधर जाने की सलाह दी है।

दिल्ली चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि आप (आम आदमी पार्टी) ने पिछले दस वर्षों में कोई प्रगति नहीं की है। बुनियादी सुविधाओं की उपेक्षा ही उनके लिए समस्या बनी। दिल्ली के विकास के लिए जनता ने सही निर्णय लिया है।

सत्ता का दुरुपयोग, कांग्रेस ने जनता दल की संपत्ति पर किया कब्जा

कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस ने सर सिद्दप्पा कंबली मार्ग पर स्थित जनता दल की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर लिया है। इस संबंध में दस्तावेजों की समीक्षा के बाद कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सरकार पर अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने और जनता दल की संपत्ति जब्त करने का आरोप लगाया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *