बेंगलूरु-बेलगावी वंदे भारत ट्रेन सेवा जल्द शुरू होगीदिल्ली में बेंगलूरु से बेलगावी तक वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू करने को लेकर चर्चा करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रल्हाद जोशी और बेलगावी के सांसद जगदीश शेट्टर।

हुब्बल्ली. बहुत जल्द बेंगलूरु और बेलगावी के बीच वेंदे भारत ट्रेन चलेगी।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रल्हाद जोशी और बेलगावी के सांसद जगदीश शेट्टर ने इस मुद्दे पर नई दिल्ली में बैठक कर चर्चा की।

मंत्री प्रल्हाद जोशी के दिल्ली संसदीय कार्यालय में दोनों मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्री ने बेंगलूरु से बेलगावी तक वंदे भारत ट्रेन सेवा के पक्ष और विपक्ष पर व्यापक चर्चा की।

राज्यसभा सदस्य इरन्ना कडाडी और बेलगावी विधायक अभय पाटिल ने इससे पहले भी वंदे भारत ट्रेन को बेलगावी तक विस्तारित करने के संबंध में केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा था।

इसके चलते कुछ दिन पहले मंत्री प्रल्हाद जोशी ने हुब्बल्ली स्थित अपने लोकसभा क्षेत्र कार्यालय में दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) के महाप्रबंधक, डीआरएम और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें बेंगलूरु से बेलगावी तक वंदे भारत ट्रेन सेवाओं के विस्तार पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।

मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दक्षिण पश्चिम रेलवे के अधिकारियों को वंदे भारत ट्रेन सुबह बेलगावी से रवाना होकर, बेंगलूरु पहुंचे और फिर रात में बेंगलूरु से बेलगावी वापस लौटे इस प्रकार समय निर्धारित करने का निर्देश दिया था।

रेलवे अधिकारियों ने तकनीकी पहलुओं का विश्लेषण कर, पक्ष-विपक्ष की समीक्षा कर रिपोर्ट सौंपी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस रिपोर्ट पर विचार कर बेंगलूरु और बेलगावी के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

समय सारिणी जल्द जारी की जाएगी

मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि बेलगावी और बेंगलूरु के बीच वंदे भारत ट्रेन की प्रारंभिक समय सारिणी बहुत जल्द जारी की जाएगी। यह रेल सेवा हुब्बल्ली-धारवाड़ और बेलगावी क्षेत्रों के लोगों के लिए बेंगलूरु की यात्रा को सुविधाजनक बनाएगी। हमारे अनुरोध पर प्रतिक्रिया देने तथा वंदे भारत ट्रेन को बेलगावी तक विस्तारित करने पर सहमति जताने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री को धन्यवाद अर्पित करते हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *