कोलगल्लु गांव के पास हाईटेक डेयरी निर्माण को सरकार की मंजूरीबल्लारी केएमएफ।

सरकार से आदेश जारी

बल्लारी. बल्लारी तालुक के कोलगल्लु गांव के सर्वे नं.139/बी में 15 एकड़ भूमि पर मेगा हाईटेक डेयरी निर्माण के लिए सरकार ने अनुमति प्रदान की है। इस डेयरी का निर्माण रायचूर, बल्लारी, कोप्पल और विजयनगर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों का महासंघ करेगा।

जिलाधिकारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि सहकार विभाग के अधीन सचिव-3 रंगनाथ जी. ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है। 15 एकड़ सरकारी भूमि खरीदने के लिए महासंघ को अनुमति दी गई है। महासंघ ने 2025-26 के मूलभूत संरचना निधि के 6 करोड़ रुपए में से 2,92,01,070 रुपए का भुगतान करने पर सहमति जताई है।

दुग्ध उत्पादकों को लाभ

उन्होंने बताया कि इस हाईटेक डेयरी की स्थापना से चार जिलों के हजारों दुग्ध उत्पादकों को प्रत्यक्ष विपणन सुविधा, आधुनिक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *