सांसद सागर खंड्रे ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा

 

किसानों और ग्रामीणों को शीघ्र राहत दिलाने के निर्देश

बीदर। लगातार बारिश से बिगड़े हालातों का जायजा लेने के लिए बीदर लोकसभा सांसद सागर खंड्रे ने रविवार को भालकी तालुक के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

हालात गंभीर

लगातार वर्षा से हजारों एकड़ में खड़ी खरीफ फसलें नष्ट हुई है। सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, निचले इलाकों में जलभराव हुए है। सडक़ संपर्क, बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड रहा है।

किसानों की पीड़ा पर सांसद की संवेदना

सांसद खंड्रे ने खेतों का दौरा कर फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि अधिकारियों को तुरंत सर्वेक्षण कर नुकसान का आकलन करने, फसल बीमा कंपनियों से किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया।

प्रभावित परिवारों के लिए राहत

सांसद ने प्रशासन को आदेश दिया कि क्षतिग्रस्त घरों के परिवारों को तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए। सडक़, पुल, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को जल्द बहाल किया जाए।

बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर तालुक एवं जिला स्तर के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं किसान बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *