नेहा हत्या आरोपी फयाज ने हाईकोर्ट में दायर की जमानत याचिका

सेशन कोर्ट ने पहले की थी जमानत अर्जी खारिज

अब 3 सितंबर को होगी सुनवाई

हुब्बल्ली. नेहा हिरेमठ हत्याकांड में जेल में बंद आरोपी फयाज ने जमानत के लिए अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इससे पहले हुब्बल्ली की प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने उसकी जमानत अर्जी को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि पुलिस ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया विधि अनुसार की है।

फयाज की ओर से अदालत में यह दलील दी गई थी कि गिरफ्तारी की सूचना समय पर उसके परिजनों को नहीं दी गई और प्रक्रिया में त्रुटियां हुईं परन्तु न्यायालय ने तर्कों को अस्वीकार करते हुए जमानत नहीं दी।

अब आरोपी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर 3 सितंबर को धारवाड़ स्थित कर्नाटक हाईकोर्ट की खंडपीठ में सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि 18 अप्रेल 2024 को बीवीबी कॉलेज परिसर में छात्रा नेहा की हत्या की गई थी। घटना के बाद से फयाज धारणवाड़ कारागृह में न्यायिक हिरासत में है और लगभग 1 वर्ष 5 माह से जेल में बंद है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *