चार माह बाद उपनगर बस स्टैंड पुन: शुरूहुब्बल्ली उपनगर (पुराना) बस स्टैंड पर बुधवार से फिर से शुरू हुई बस सेवा।

अधुरे कार्य से व्यापारी नाराज

बसववन के पास के पास यातायात दबाव

हुब्बल्ली. शहर में चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण पिछले साढ़े चार महीने से बंद पड़ा उपनगर (पुराना) बस स्टैंड बुधवार से फिर से शुरू हो गया है। साथ ही, चन्नम्मा सर्कल से हुब्बल्ली ऑप्टिकल्स तक की बंद सडक़ को भी आंशिक रूप से खोल दिया गया है।

फिलहाल 300 मीटर सडक़ पर केवल एकतरफा यातायात की अनुमति दी गई है। बसों के अलावा केवल हल्के वाहन जैसे कार, ऑटो रिक्शा और बाइक को प्रवेश दिया गया है। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को कुछ राहत मिली है। बस स्टैंड के सामने ऑटो रिक्शा सेवा भी फिर से शुरू हो गई है। चन्नम्मा सर्कल पर यातायात दबाव कम हुआ है, परन्तु लक्ष्मी वे ब्रिज और बसववन क्षेत्र में जाम की स्थिति देखी जा रही है।

सुबह छह बजे धीरे-धीरे बसों का संचालन शुरू हुआ और शाम तक आधी क्षमता तक सेवा जारी रही। फिलहाल गदग, विजयपुर और बागलकोट से आने वाली बसों को ही स्टैंड में प्रवेश की अनुमति मिली है। वहीं, भीड़भाड़ से बचने के लिए मेंगलुरु और कारवार रूट की बसों पर रोक लगाई गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह केवल प्रायोगिक यातायात व्यवस्था है। हालात का आकलन करने के बाद धीरे-धीरे अतिरिक्त बस सेवाओं को अनुमति दी जाएगी। हालांकि सडक़ खुलने से कुछ स्थानों पर जाम की समस्या बढ़ी है।

ऑटो रिक्शा चालकों को राहत, व्यापारी असंतुष्ट

ऑटो रिक्शा चालक शंकर नंदनगढ़ ने कहा कि पिछले साढ़े चार महीने से आमदनी बिल्कुल बंद थी। अब बस स्टैंड शुरू होने से यात्रियों की आवाजाही फिर बढ़ी है और किराया मिल रहा है। सरकार को चाहिए कि फ्लाईओवर का काम जल्द पूरा करे।

वहीं, व्यापारी राजेंद्र जेसवाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन और ठेकेदार ने तय समय सीमा में काम पूरा नहीं किया। सडक़ और नाली का काम अधूरा है। इस इलाके का कारोबार पूरी तरह चौपट हो गया है।

खस्ताहाल सुविधाएं

अप्रेल से बंद रहे बस स्टैंड की कई सुविधाएं अब जर्जर हो चुकी हैं। यात्रियों के लिए लगाए गए एस्केलेटर काम नहीं कर रहे हैं। लिफ्ट खराब है और उसका दरवाजा आधा खुला हुआ है। ऊपरी मंजिल पर लगे लोहे की कुर्सियों में जंग लग चुका है।

संचालन शुरू किया है

परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक प्रियांगा एम. ने कहा कि बस स्टैंड का संचालन शुरू कर दिया गया है। शहर और उपनगर बसों की सेवाएं चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जाएंगी।

विधायक महेश टेंगिनकाई ने कहा कि सडक़ को आंशिक रूप से खोला गया है। फ्लाईओवर का शेष कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *