शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन दुकानें खाकधारवाड़ के मालमड्डी इलाके में मंगलवार तडक़े हुए आगजनी में जलते दुकान।

मालमड्डी इलाके में तडक़े हादसा

लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला

हुब्बल्ली. धारवाड़ शहर के मालमड्डी इलाके में मंगलवार तडक़े हुए आगजनी हादसे में फल दुकान समेत तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, हालांकि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

अचानक भडक़ी आग

लोगों के अनुसार, मालमड्डी के वाणिज्यिक क्षेत्र में स्थित दुकानों में अचानक आग भडक़ उठी। लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने पानी और उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तीव्रता बढऩे पर दमकल विभाग को सूचना दी गई।

दमकल की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और तेज कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया।
दो दुकानें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। एक दुकान को आंशिक नुकसान पहुंचा है। विद्युत उपकरण और अन्य सामग्री खाक हुए हैं। अनुमानित नुकसान लाखों रुपए बताया जा रहा है।

सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना विद्यागिरी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर लिया है और आग लगने के सटीक कारण व नुकसान के आकलन की जांच शुरू कर दी है।

सतर्कता की अपील

लगातार सामने आ रहे शॉर्ट सर्किट से आगजनी के मामलों को देखते हुए दमकल विभाग ने व्यापारियों और आम नागरिकों से बिजली उपकरणों के उपयोग में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *