भद्रा नहर पर बना छोटा पुल ढहालोगों की समस्याएं सुनते शिवमोग्गा जिला प्रभारी मंत्री मधु बंगारप्पा।

मंत्री ने किया दौरा

शिवमोग्गा. शिवमोग्गा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के होलेहोन्नूर के पास हंचिन सिद्दापुर गांव में भद्रा नहर पर बना छोटा पुल ढह गया है।

जिला प्रभारी मंत्री मधु बंगारप्पा ने पुल ढहने वाली जगह का दौरा कर उसका निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान मंत्री मधु बंगारप्पा ने कहा कि सार्वजनिक संपर्क पुल जनता के लिए बगीचों और खेतों तक जाने के लिए सुविधाजनक थी। ग्रामीणों ने बताया कि ढहने से काफी परेशानी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों से चर्चा के बाद शीघ्र ही नए पुल के निर्माण के लिए कदम उठाए जाएंगे।

मंत्री ने बाद में मार्ग के मध्य में स्थित हंचिन सिद्धापुर के सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया, बच्चों ने उनका फूल देकर स्वागत किया।

स्कूल सडक़ और राजमार्ग के पास होने से लगातार वाहन गुजरते रहते हैं। इसलिए, मंत्री ने अधिकारियों को दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *