प्रधानमंत्री से मिली पैदल चल पड़ी युवतीमंजुला नगिमुख।

विजयपुर. देश में जारी बलात्कार और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सख्त कानून व्यवस्था लाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करने के लिए एक युवती मंगलवार, 25 मार्च को पैदल दिल्ली के लिए रवाना हुई।

रायचूर जिले के लिंगसुगुरु तालुक के बेंडोणी गांव की युवती मंजुला नगिमुख गांव से अकेले ही नालतवाड़ होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुई।

पहले से ही 45 किमी. यात्रा कर चुकी मंजुला नगिमुख ने लिंगसुगुरु से नालतवाड़ होते हुए मुद्देबिहाल में प्रवेश किया। वह हनुमान मंदिर में रुकी और बुधवार सुबह 26 मार्च को बसवनगागेवाड़ी तालुक की ओर प्रस्थान किया। वह पैदल ही दिल्ली जा रही है और खास बात यह है कि रास्ते में पुलिस ने उन्हें पर्याप्त सुरक्षा और सहयोग मुहैया कराया है। पुलिस ने जनता से भी युवती का सहयोग करने की अपील की है।

वह दिल्ली की पैदल यात्रा पर निकली हैं, और उन्होंने एक बैनर लगाया है, जिसमें वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से व्यक्तिगत रूप से मिलने तथा उनसे लड़कियों के खिलाफ जारी बलात्कार और भ्रष्टाचार को समाप्त करने की अपील करने की मंशा जताई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *