कानून मंत्री एचके पाटिल

हुब्बल्ली. कानून मंत्री एचके पाटिल ने कहा कि बंटवाल में हिंदू मुस्लिम दंगा मामला जैसी बुरी ताकतों से निपटने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। दोषियों के खिलाफ बिना किसी हिचकिचाहट के कार्रवाई की जाएगी। शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पाटिल ने कहा कि ऐसी अप्रिय घटनाएं समाज में नहीं होनी चाहिए। ऐसे कुकृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। राजनीति की आड़ में इस प्रकार माहौल खराब नहीं करना चाहिए। सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी दलों की जिम्मेदारी है। शांतप्रिय कर्नाटक, कर्नाटक सभी जातियों के लिए शांति का उद्यान है। इस कर्नाटक को कोई दिक्कत न हो इसका ध्यान रखना चाहिए। नागमंगला मामले की जांच एनआईए से कराने के मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाटिल ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में गृह मंत्री से ही पूछना चाहिए। भाजपा की तथ्यान्वेषी समिति के नागमंगला जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अगर कर्नाटक में शांति जरूरी है तो कोई भी व्यक्ति, पार्टी हो शांति व्यवस्था बनाए रखना चाहिए। कर्नाटक में नई पर्यटन नीति कार्यान्वयन के मुद्दे पर पाटिल ने कहा कि नई पर्यटन नीति एक माह में लागू होगी। इसे नया लुक दिया गया है। सबकुछ अंतिम चरण में है। सरकार की ओर से पर्यटन स्थलों पर गाइड भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही भर्ती की जाएगी। विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल का राहुल गांधी के जाति प्रस्ताव के मुद्दे पर पाटिल ने कहा कि इस तरह की चर्चा ठीक नहीं है। खुले तौर पर मैं भारतीय हूं कहना क्या गलत है। इस प्रकार की चर्चा-परिचर्चा की शुरुआत स्वस्थ्यपूर्ण नहीं है। विधायक मुनिरत्न की गिरफ़्तारी राजनीति से प्रेरित होने के भाजपा के आरोप पर पाटिल ने कहा कि राजनीति से प्रेरित क्या है। क्या हमने मुनिरत्न से कहा था कि वे इस प्रकार का बयान दें। एक महिला के बारे में क्या ऐसी बात करना सही है। जो लोग सार्वजनिक जीवन में हैं उन्हें लोगों का सम्मान करना चाहिए। वह भी रिश्वत की रकम के लिए इस तरह दबाव बनाना हमने अपने क्षेत्र में कभी नहीं सुना। हो सकता है किसी महिला ने गलत व्यवहार किया हो परन्तु उनके परिवार के सामने दुर्व्यवहार करना ठीक नहीं है। मुनिरत्न की बातचीत का कथित ऑडियो को एफएसएल को भेज दिया गया है। जांच भी चल रही है। न्यायपालिका भी हर चीज का ख्याल रख रही है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *