बतौर भारतीय सभी एकजुट हों, यदुवीरउडुपी के कुंजीबेट्टू स्थित शारदा कल्याण मंडप में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा उडुपी जिला इकाई की ओर से रविवार को आयोजित तटीय साहित्यकारों, कलाकारों, लेखकों, कवियों और मुहावरा लेखकों के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सांसद यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वोडेयार।

उडुपी. सांसद यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वोडेयार ने कहा कि हर भारतीय कन्नडिग़ा नहीं है परन्तु हर कन्नडिग़ा भारतीय है। इसके चलते हमें एकजुट होना चाहिए।
वे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा उडुपी जिला इकाई की ओर से रविवार को उडुपी के कुंजीबेट्टू स्थित शारदा कल्याण मंडप में आयोजित तटीय साहित्यकारों, कलाकारों, लेखकों, कवियों और मुहावरा लेखकों के सम्मेलन का उद्घाटन कर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलनों को भारतीयों की एकता के लिए काम करना चाहिए।
सांसद कोटा श्रीनिवास पुजारी, विधायक गुरुराज गंटीहोले, गुरमे सुरेश शेट्टी, किरण कुमार कोडगी, किशोर कुमार कुंदापुर, विजय कुमार कोडवुर आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *