प्रायश्चित यात्रा निकाले भाजपा नेताहुब्बल्ली के सर्किट हाउस में रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते कर्नाटक विधान परिषद के मुख्य सचेतक सलीम अहमद।

सलीम अहमद ने कहा

हुब्बल्ली. कर्नाटक विधान परिषद के मुख्य सचेतक सलीम अहमद ने कहा कि भाजपा नेताओं को जन आक्रोश यात्रा के बजाय प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए। इसका कारण यह है कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के साथ बहुत अन्याय किया है। कर्नाटक के लोगों के हितों की अनदेखी की है। इसके चलते भाजपा को प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए।

शहर के सर्किट हाउस में रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सलीम अहमद ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस सरकार की मूल्य वृद्धि की निंदा करने के लिए जन आक्रोश यात्र शुरू किया है परन्तु केंद्र सरकार ने भी ईंधन, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमत में भी बढ़ोतरी की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते जनआक्रोश यात्रा निकालना व्यर्थ है। भाजपा को इस तरह की यात्रा निकालने की नैतिकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और निर्मला सीतारमण महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाल रहे हैं। वे प्रधानमंत्री के करीबी लोगों में से हैं। इतना ही नहीं, राज्य से 18 सांसद भाजपा के ही हैं। इन सबके बावजूद हमारे राज्य के साथ अन्याय क्यों हो रहा है इस बारे में उन्हें सवाल करना चाहिए।

सलीम अहमद ने जोर देकर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में पेट्रोल-डीजल की कीमत 50 रुपए के आसपास हुआ करती थी, अब सौ का आंकड़ा पार कर गई है। ईंधन की कीमतें 1,000 रुपए का आंकड़ा पार कर गई हैं। क्या इसके लिए हम दोषी हैं? भाजपा को शर्म आनी चाहिए। केंद्र सरकार ने भी कीमतें बढ़ा दी हैं इसके चलते उन्हें पहले अपनी सरकार के खिलाफ आंदोलन करना चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *