विजयपुर. सरकार की गृहलक्ष्मी राशि की मदद से एक महिला ने कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा पर चडचण तालुक के शिराडोण गांव में एक टिन की शीट का घर बनाया है।
शिराडोण गांव की गृहिणी नीलाबाई गंगन्ना पांड्रे ने 30,000 रुपए की गृहलक्ष्मी राशि और अतिरिक्त धनराशि का उपयोग करके एक लाख रुपए की लागत से टिन का घर बनवाया है।
घर का नाम गृहलक्ष्मी निलय रखा है और इसमें मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या का चित्र चिपकाकर सिद्धरामय्या की कृपा लिखा है।
नीलाबाई ने बताया कि हम लोग दिहाड़ी मजदूरी करके जीवनयापन करते हैं, लंबे समय से अपना खुद का घर बनाने की इच्छा थी। सरकार
की योजनाओं से सपना साकार हुआ है।
