कैबिनेट ने अनुभव मंडप के लिए 742 करोड़ रुपए के संशोधित अनुदान को मंजूरीवन और बीदर जिले के प्रभारी मंत्री ईश्वर बी. खंड्रे।

मंत्री ईश्वर खंड्रे ने सीएम को दिया धन्यवाद

बीदर. बेंगलूरु में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में बीदर जिले के बसवकल्याण में बन रहे नए अनुभव मंडप के लिए 742 करोड़ रुपए के संशोधित अनुदान को मंजूरी दी गई। इसके लिए वन और बीदर जिले के प्रभारी मंत्री ईश्वर बी. खंड्रे ने मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या और राजस्व विभाग को धन्यवाद दिया।

भूमि विवाद के कारण अनुभव मंडप के लिए शुरू में तय की गई जगह पर काम नहीं हो सका और दूसरे स्थान पर काम करना पड़ा साथ ही जीएसटी में 18 प्रतिशत की वृद्धि के कारण परियोजना की लागत 612 करोड़ रुपए से बढक़र 742 करोड़ रुपए हो गई है।
संशोधित अनुदान के अनुसार 132 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है और ईश्वर खंड्रे ने इसे मंजूरी देने वाले सभी कैबिनेट मंत्रियों और भूमि उपलब्ध कराने के लिए राजस्व विभाग को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि अनुभव मंडप के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी ताकि 2026 के अंत तक कार्य पूरा हो जाए और इसका उद्घाटन स्वयं मुख्यमंत्री से कराया जाएगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *