जच्चा मृत्यु नियंत्रण अभियानमान्वी कस्बे में जच्चा एवं बच्चा अस्पताल के प्रसूति वार्ड का दौरा कर जच्चाओं से स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करते स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडूराव।

स्वास्थ्य मंत्री गुंडूराव ने किया जच्चा-बच्चा अस्पताल का दौरा
रायचूर. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडूराव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग राज्य में जच्चा मृत्यु को नियंत्रित करने के लिए अभियान शुरू करेगा।
शहर में बुधवार को मानवी कस्बे के जच्चा-बच्चा अस्पताल का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए गुंडूराव ने कहा कि वर्तमान मातृ मृत्यु दर एक लाख पर 60 है। इस दर को रोकने या कम करने की खातिर गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच, उपचार और जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर के अधिकारियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित सभी सार्वजनिक अस्पतालों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, विशेषज्ञों और नर्सों के रिक्त पदों को अनुबंध के आधार पर नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
गुंडूराव ने कहा कि हमारा मिशन सरकारी अस्पतालों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। सरकार ने कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए मंजूरी, विकास और अन्य सुविधाओं को उपलब्ध करने के लिए 900 करोड़ रुपए जारी किए हैं।
उन्होंने स्थानीय जच्चा एवं बच्चा अस्पताल में प्रसूति वार्ड, शल्य चिकित्सा वार्ड तथा अन्य सुविधाओं और रिक्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। अस्पताल में भर्ती जच्चाओं के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
इस अवसर पर लघु सिंचाई, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री एनएस बोसराजु, विधायक जी. हंपय्या नायक, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेंद्र बाबु, जिला आयुष अधिकारी डॉ. शंकरगौड़ा एस पाटिल, तालुक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरणबसवराज गौड़ा मुष्टूर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. शरणप्पा आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *