कार-बाइक-लॉरी की टक्कर, चार की मौतकार-बाइक-लॉरी की टक्कर

कलबुर्गी. कलबुर्गी-जेवर्गी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलबुर्गी हसीनापुर क्रॉस के पास कार, बाइक और लॉरी के बीच बुधवार मध्य रात्रि हुई सिलसिलेवार दुर्घटना में दो महिलाओं और दो पुरुषों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। घायलों को अस्तपाल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में भर्ती एक की हालत गंभीर है।
मृतकों की पहचान राघवेंद्र (35), मुजाहिद (30), हुसैन बी (45) और मौलाबी (50) के तौर पर की गई है।
बाइक पर सवार परमानंद और कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
सिंदगी से चित्तापुर की ओर जा रही बाइक से लॉरी टकराई तो पीछे से तेजी से आ रही एक कार ने लॉरी को टक्कर मार दी। लॉरी से टकराई बाइक लॉरी के पहियों में फंस गई।
कार से रायचूर जिले के हट्टी गांव जा रहे थे तभी यह घटना हुई। कलबुर्गी के पुलिस आयुक्त डॉ. शरणप्पा ढगे ने दुर्घटना स्थल का दौरा कर जांच की।
कलबुर्गी नगर के ट्रैफिक 1 पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विश्व ट्रॉमा दिवस पर हुई दुर्घटना
यूनाइटेड हॉस्पिटल में आयोजित वल्र्ड ट्रॉमा डे कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त डॉ. शरणप्पा ढगे ने कहा कि 17 अक्टूबर को विश्व ट्रॉमा दिवस यानी विश्व दुर्घटना प्रबंधन दिवस है। इसी दिन यह हादसा हुआ है। विश्व हादसा दिवस को विश्व हृदय दिवस और कैंसर दिवस की तरह मनाया जाता है और इसी दिन दुर्घटना हुई, दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अधिक सावधानी बरतने की चेतावनी देती है।
उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या का कारण लोगों में संयम की कमी और यातायात नियमों का पालन न करना है। इसलिए एक मिनट की जल्दबाजी में जान जोखिम में डालने से बचना चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *