पेड़ से टकराई कार, तीन लोगों की मौतपेड़ से टकराई कार, तीन लोगों की मौत

कलबुर्गी. सेडम तालुक के एल्लम्मगाटे के पास बुधवार को चालक के नियंत्रण खोने से एक कार पेड़ से टकराई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान तालुक के मीनहाबाल गांव के यल्लप्पा हलिमनी (45), तोटनल्ली गांव के सदाशिव (65) और मीनहाबाल गांव के भीमशा (44) के तौर पर की गई है। मीनहाबाल गांव के घायल मौनेश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि कार में सवार चार लोग चिंचोली रोड से सेडम की ओर जा रहे थे। तेज गति से आ रही कार का चालक नियंत्रण खो बैठा और कार एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर के कारण दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति की कलबुर्गी के एक अस्पताल में मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक अड्डूुर श्रीनिवासलू ने घटनास्थल का दौरा कर निरीक्षण किया। सेडम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *