एम्स कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्जकेंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी।

प्रल्हाद जोशी की निंदा, जान से मारने की धमकी का आरोप

रायचूर. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और शहर के विधायक शिवराज पाटिल की निंदाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रायचूर शहर पश्चिम पुलिस थाने में एम्स कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

रायचूर जिला भाजपा इकाई के अध्यक्ष वीराना गौड़ा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। एम्स कार्यकर्ता अशोक जैन, बसवराज कलस, एमआर बेरी, एस मारेप्पा समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भाजपा ने बुधवार को जिलाधिकारी के समक्ष एम्स कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
भाजपा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत क्या है?

रायचूर जिला भाजपा इकाई के अध्यक्ष वीरान गौड़ा ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि आरोपियों ने 24 जून को रायचूर के पत्रकार भवन में संवाददाता सम्मेलन करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी की अपशब्दों से निंदाकर उन्हें जहां भी पाया जाएगा, पत्थर, डंडे और चप्पल से मारने की धमकी दी। आरोपियों के इन बयानों से समाज में अशांति पैदा होकर सौहार्द प्रभावित होगा। उन्होंने एक सम्मानित केंद्रीय मंत्री को अपशब्द कहे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इसके चलते आरोपियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ तुरंत आपराधिक मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *