परशुराम थीम पार्क कार्य
उडुपी. कारकल तालुक के बैलूर के एर्लापाडी गांव में परशुराम थीम पार्क के निर्माण में अनियमितता के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने सीआईडी जांच के आदेश दिए हैं।
जनता ने थीम पार्क के निर्माण में अनियमितताएं होने का संदेह जताया था। इसके चलते जिला प्रभारी मंत्री लक्ष्मी आर. हेब्बाल्कर ने 2 फरवरी को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। मंत्री के पत्र के आधार पर मुख्यमंत्री ने मामले को जांच के लिए सीआइडी को सौंपा है।

सुनील ने सीआईडी जांच का किया स्वागत
कारकल विधायक सुनील कुमार ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है कि परशुराम थीम पार्क मुद्दे के बारे में अनावश्यक रूप से लगाई जा रही अटकलों और झूठे आरोपों पर पूर्ण विराम लगाने की आवश्यकता थी। इन झूठे आरोपों की जांच के लिए आखिरकार राज्य सरकार ने सीआईडी जांच कराने का फैसला किया है, जिसका मैं स्वागत करता हूं।
फेसबुक पर पोस्ट पर सुनील कुमार ने लिखा है कि छह महीने पहले मैंने मांग की थी कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। सरकार को जल्द से जल्द जांच पूरी करे के साथ थीम पार्क के विकास के लिए पिछली सरकार के कार्यकाल में सैध्दांतिक मंजूरी दी गई बकाया राशि को मंजूर कर कार्य पूरा करना चाहिए। थीम पार्क को जल्द से जल्द पर्यटकों के लिए खोलने की मांग करता हूं।
उन्होंने अंत में कहा कि सीआईडी जांच पर जोर देने और अपनी सहमति देने के लिए जिला प्रभारी मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर को विशेष धन्यवाद।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *