हुब्बल्ली में धारवाड़ जिला ड्रग ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वर्ण महोत्सव कार्यक्रम में दवा विक्रेताओं सम्मानित किया गया।

फार्मास्युटिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन की स्वर्ण जयंती
हुब्बल्ली. वीआरएल ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. विजय संकेश्वर ने कहा कि हमारी कंपनी छोटी थी तभी से दवा विक्रेताओं ने पीठ थपथपाते रहे हैं, इसलिए आपका सहयोग भी हमारी संस्था के स्तंभ की तरह है।

वेे शहर के एक होटल में धारवाड़ जिला ड्रग ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वर्ण महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्रों और दवा विक्रेताओं को सम्मानित कर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि अब हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा है, व्यापार में मुनाफा कम हो सकता है। इससे विचलित नहीं होना चाहिए। हर चीज में नवीनता खोजनी चाहिए। नवीन प्रयोग करने चाहिए। तभी सफलता हासिल की जा सकती है।

संकेश्वर ने कहा कि हमें हमेशा अपने ग्राहकों के साथ रहना चाहिए। किसी भी कारण से सेवा में कोई अंतर नहीं आना चाहिए। ईमानदारी से व्यापार करने पर बैंक आगे आएंगे और ऋण देंगे। अपने क्षेत्र में आगे बढऩा है तो विरोधियों को कम नहीं आंकना चाहिए। प्रतिस्पर्धा होने पर ही विकास संभव है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र भूसनूर ने विचार व्यक्त किया।

मेघा जैन, नेहा सुरिंदर, जयेश, मुहम्मद जुनेद, श्रेया तेग्गिनमनी, वेदा, अनघा, करुणा अगड़ी सहित कई विद्याथिरों को विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न दवा विक्रेताओं को भी सम्मानित किया गया।

ललिता विजय संकेश्वर, शारदा भूसनूर, औषधि नियंत्रक बी.टी. खानापुरे, अतिरिक्त औषधि नियंत्रक अमरेश तुंबगी, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आनंद शनभाग, मानद सचिव विरुपक्षप्पा कप्परशेट्टर, कोषाध्यक्ष विनोद यलमली, संयुक्त सचिव भास्कर सोलापुरकर, सदस्य संतोष गौडर सहित कई उपस्थित थे।

विवेक एवं रवि ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *