मानसून सीजन तक सड़क का काम पूरा करेंकलबुर्गी के राम मंदिर से लेकर हुमनाबाद रिंग रोड तक का दौरा कर लंबित सर्विस रोड कार्य का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी बी. फौजिया तरन्नुम।

जिलाधिकारी फौजिया तरन्नुम ने ठेकेदार को दिए निर्देश

राष्ट्रीय राजमार्ग-50 पर सर्विस रोड चौड़ीकरण कार्य पर जताया असंतोष

कलबुर्गी. शहर के राम मंदिर से हुमनाबाद रिंग रोड तक राष्ट्रीय राजमार्ग-50 पर सर्विस रोड की प्रगति पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी बी. फौजिया तरन्नुम ने ठेकेदार को मानसून सीजन तक सडक़ का काम पूरा करने का निर्देश दिया है।

शहर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिलाधिकारी फौजिया ने कहा कि काम की धीमी गति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सर्विस रोड को पूरा करने के लिए नगर निगम, वन, केयूआईएफडीसी, जेस्कॉम, यातायात पुलिस आदि सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर सडक़ निर्माण स्थल पर पेश आने वाली किसी भी बाधा व चिंता को दूर करना चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि महानगर निगम आयुक्त को इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा करनी चाहिए। राज्य सरकार के संबंधित विभागों को सडक़ निर्माण के लिए एनएचएआई और ठेकेदार के साथ पूरा सहयोग करना चाहिए। जो ठेकेदार काम में तेजी नहीं लाएगा, उस पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाए।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया था।

इससे पहले जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ राम मंदिर से लेकर हुमनाबाद रिंग रोड तक का दौरा कर लंबित सर्विस रोड कार्य का निरीक्षण किया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *