जिलाधिकारी दिव्य प्रभु ने दिखाई हरी झंड़ी
हुब्बल्ली. शहर के कित्तूर रानी चन्नम्मा सर्कल पर गुरुवार को जिलाधिकारी दिव्य प्रभु जीआरजे ने संविधान जागरूकता जत्था वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
महिला एवं बाल कल्याण विभाग और समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित किया गया था।
वॉकथॉन में प्रतिभागियों ने हमारा संविधान हमारा गौरव, हमारा संविधान हमारी ताकत, हमारा संविधान हमारी आत्मा, हमारा संविधान हमारी प्रतिष्ठा, हमारा संविधान हमारा विकास जैसे नारे लगाए।
कित्तूर रानी चन्नम्मा सर्कल से अंबेडकर सर्कल (पिंटो) तक वॉकथॉन (पैदल जुलूस) चला।
हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम के आयुक्त डॉ. ईश्वर उल्लागड्डी, समाज कल्याण विभाग के अतिरिक्त निदेशक अल्लाबक्श एम.एस., महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अधिकारी, लैंगिक अल्पसंख्यक, उत्पीडि़त महिलाएं, पूर्व देवदासियां, महिला कार्यकर्ता, नागरिकों ने संविधान जागरूकता वॉकथॉन में भाग लिया था।
