चिंचोली तालुक के चंद्रंपल्ली सिंचाई योजना क्षेत्र के एक खेत में सूख रही प्याज की फसल को देखता किसान।

किसानों को सता रहा नुकसान का डर
कलबुर्गी. चिंचोली तालुक के चंद्रंपल्ली सिंचाई योजना क्षेत्र में उगी फसलें सूख रही हैं जिससे किसानों को नुकसान का डर सता रहा है।
चंद्रंपल्ली सिंचाई योजना क्षेत्र के चिंचोली, ऐनोल्ली, भोगानिंगदल्ली, देगलमडी, पटपल्ली और फतेपुर गांवों के किसानों को पानी की जरूरत है परन्तु पिछले 18 दिनों से नहर मेें पानी बहाना बंद करने से फसलें सूख रही हैं।

पानी की आपूर्ति बंद होने से सूख रही हैं फसलें
प्याज उत्पादक किसान शिवकुमार पोचाली ने बताया कि हर साल अप्रेल के अंत तक चंद्रंपल्ली जलाशय से नहर के जरिए खेतों में पानी छोड़ा जाता था। इस पर विश्वास करते हुए, किसान इस वर्ष जलाशय क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में मक्का, प्याज, चिया, मूंगफली और अन्य फसलों की खेती कर रहे हैं परन्तु पिछले 18 दिनों से पानी की आपूर्ति बंद होने के कारण फसलें सूख रही हैं।

अब तक पानी नहीं छोड़ा
उन्होंने बताया कि वे चंद्रंपल्ली जलाशय के पानी पर भरोसा करके मक्का और प्याज उगाया है। फसल सूखने से तीन लाख रुपए से अधिक का नुकसान हो रहा है। हमने सिंचाई योजना के अधिकारियों से पानी छोडऩे की अपील करने के बाद भी उन्होंने पानी नहीं छोड़ा। हमने तहसीलदार को लिखित ज्ञापन सौंप कर अनुरोध किया है। तहसीलदार ने 6 मार्च को जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। अब तक पानी नहीं छोड़ा है।

अधिकारियों से निर्देश मिलने पर छोड़ेंगे पानी
सूखे के कारण पानी छोडऩा बंद कर दिया गया है। यदि हमें अधिकारियों से निर्देश मिलेगा तो हम पानी छोडऩे की कार्रवाई करेंगे। किसान लगातार पानी छोडऩे के लिए फोन कर रहे हैं।
-चेतन कलस्कर, एईई, चंद्रंपल्ली सिंचाई योजना

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *