हुब्बल्ली. एसएसएस हुब्बल्ली रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य एवं समाज सेवी मगराज भलगट ने राजस्थान मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी से मुलाकात कर पाली जिले के जवाली स्टेशन पर बेंगलूरु-जोधपुर एक्सपे्रस और रणकपुर एक्सपे्रस टेनों के ठहराव की मांग की।
विधायक केसाराम ने ठहराव करवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर नारायण माली सूर्यनगर, विधानसभा संयोजक पंकज चौधरी, तिलकराम चौधरी सूरत, उद्योगपति पदम टपरावत व नारायण सिंह राजपुरोहित जावली आदि उपस्थित थे।
