बोम्मई ने कहा
हुब्बल्ली. सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर की ओर से दिए गए संविधान के कारण भारत में लोकतंत्र मजबूत है।
शहर के अशोकनगर के सरकारी स्कूल संख्या 13 में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोम्मई ने कहा कि हमारे लिए गणतंत्र दिवस भी स्वतंत्रता दिवस जितना ही महत्वपूर्ण है। हमने अपने लिए गणतंत्र को स्वीकार कर लिया है। डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर की ओर से दिया गया संविधान हम सभी का मार्गदर्शन करता है। इतना ही नहीं, हमारे देश के साथ 19 देशों को भी आजादी मिली। कहीं भी लोकतंत्र नहीं बचा है परन्तु लोकतंत्र केवल भारत में ही बचा है। यह भारतीयों की लोकतंत्र में आस्था के कारण है।
दूसरा स्वतंत्रता संग्राम 1975 में ही हुआ है
मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या के संविधान की रक्षा के लिए दूसरे स्वतंत्रता संग्राम की जरूरत है वाले बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बोम्मई ने कहा कि 1975 में कांग्रेस ने संविधान को निरस्त कर दिया था तक जय प्रकाश नारायण ने संविधान की रक्षा के लिए संपूर्ण क्रांति की घोषणा की थी तभी दूसरा स्वतंत्रता संग्राम हुआ है। इसके माध्यम से संविधान और जनता की रक्षा की गई है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या चतुराई प्रदर्शित कर रहे हैं। इस बीच संविधान के समक्ष अनेक चुनौतियां पेश आई हैं, जो हमारे इतिहास में है। हमारे देश पर आपातकाल की काली छाया मंडरा रही है। सभी नागरिकों के अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाकर एक लाख विपक्षी सदस्यों को जेल में डालकर अपनी कुर्सी बचाई थी, इस बारे में देश में सभी को याद है। यह हमारे लिए एक सबक है, 1977 के चुनाव ने हमें सिखाया कि किसी को भी संविधान को निरस्त करने का साहस नहीं करना चाहिए। संविधान की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। सुप्रीम कोर्ट ने कई निर्णयों के माध्यम से संविधान की रक्षा की है। केशवानंद भारती पकरण, पूर्व मुख्यमंत्री एसआर बोम्मई का मामला, शाबानु का मामला, ये सारी चीजें, अगर लोकतंत्र रहेगा तो हमारे अधिकार बचे रहेंगे। तभी देश बचेगा। हमारे अधिकारों के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक के कर्तव्य भी महत्वपूर्ण हैं।
माइक्रोफाइनेंस में संलिप्त पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें
सांसद बसवराज बोम्मई ने कहा कि आरबीआई के मानदंड हैं। यहां सख्त कानून हैं। इनका समुचित क्रियान्वयन करना चाहिए। माइक्रोफाइनेंस में शामिल पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने समस्या उत्पन्न होने पर आपातकालीन बैठकें आयोजित करना तथा अध्यादेश जारी करने जैसे बयान जारी करना अपनी आदत बना ली है। वर्तमान कानून सशक्त हैं। इन्हें सख्ती से लागू करना चाहिए। पैसे देकर तबादला होकर आने वाले पुलिस अधिकारियों के लिए माइक्रोफाइनेंस धन कमाने का एक तरीका है। माइक्रोफाइनेंस को ही पुलिस को भुगतान करना चाहिए। क्या गरीब पुलिस को भुगतान कर सकते हैं? माइक्रोफाइनेंस के साथ हाथ मिलाने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
सांसद बसवराज बोम्मई ने हुब्बल्ली के अशोकनगर स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय संख्या 13 और श्री विद्यानंद स्कूल में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर स्कूली बच्चों को पेन और नोटबुक वितरित किया।