हुब्बल्ली. शहर के शांतिनाथ गोशाला में आखील भारतीय गौरक्षक संयोजक, दिल्ली विश्व हिन्दु परिषद के अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय का सम्मान किया गया।
इस दौरान दिनेश ने गौशाला में अपनी मुख्य गौशाला संचालन को लेकर कई नई जानकारियां देते हुए कहा कि यह गौशाला बहुत ही सुंदर बना है। शांतिनाथ गौशाला के मंत्री महेंद्र पालगोता, उपाध्यक्ष प्रकाश बाफना, ट्रस्टी सुकनराज बाफना, हेमंत चोपडा जैन, भैरुलाल जैन समेत सभी सदस्य उपस्थित थे।
