शिम्लानगर में कुत्तों का हमला, 9 वर्षीय बालिका घायल

हुब्बल्ली. पुरानी हुब्बल्ली के शिम्लानगर में मंगलवार सुबह 9 वर्षीय बालिका पर सडक़ पर घूम रहे कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। उसे तुरंत केएमसी-आरआई अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के अनुसार, बालिका खमरुन्निसा किराना दुकान से लौट रही थी, तभी दो कुत्तों ने अचानक उस पर हमला कर दिया।

निगम निगम पार्षद नजीर अहमद होन्याल ने कहा कि स्थानीय लोगों के अनुसार, इस इलाके में सडक़ पर आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। इस विषय को नगर निगम की सामान्य बैठक में भी उठाया गया। कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *