फकीर दिंगालेश्वर स्वामी ने कहा
हुब्बल्ली. शिरहट्टी भावैक्यता संस्थान पीठ के फकीर दिंगालेश्वर स्वामी ने कहा कि पापों के बदले दान देना हमारी संस्कृति है। इससे ऋणभार कम होगा। दान प्राप्तकर्ता को इसे धर्मार्थ परोपकार के कार्यों में समर्पित करना चाहिए।
वे शहर के गोकुल रोड स्थित चव्हांस ग्रीन गार्डन में फकीर सिद्धराम स्वामी अमृत महोत्सव में मदद करने और सेवा करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि एक फरवरी को अमृत महोत्सव में बच्चों से लेकर सभी ने आवश्यक सहयोग दिया। जब भी पूछा जाएगा खर्चों की जानकारी देने को तैयार हूं। जनता का पैसा आग की तरह है, इसका उपयोग भलाई के लिए करना चाहिए। हुब्बल्ली के लोगों की दयालुता स्मरणीय है।
धारवाड़ मुरुघामठ के मल्लिकार्जुन स्वामी ने कहा कि अमृत महोत्सव भव्य तरीके से संपन्न हुआ है। यह देश में एक नया रिकॉर्ड बना है। सिकंदर (अलेक्जेंडर) की तरह महत्वाकांक्षी दिंगलेश्वर स्वामी ने इस ऐतिहासिक आयोजन को दिखावे के लिए नहीं किया। इसके बजाय, गुरु को धन्यवाद देने के लिए किया है। इसके जरिए वे एक ऐसे शिष्य बन गए हैं जो स्वयं गुरु से भी आगे निकल गए हैं।
सामूहिक प्रार्थना हो
भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कहा कि हुब्बल्ली में हुए अभूतपूर्व कार्यक्रम से समाज की एकता को बल मिला है। महीने में कम से कम एक बार तो लोगों को एक साथ आएं और एक घंटे के लिए सामूहिक प्रार्थना करें तो सामाजिक परिवर्तन संभव है। दिंगलेश्वर स्वामी को इसका नेतृत्व करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संगठनात्मक प्रतिभा वाले दिंगलेश्वर स्वामी से ही ऐसा ऐतिहासिक कार्यक्रम कर सकते हैं। वे समाज में और अधिक योगदान दें। किसी के भी पूछने से पहले कार्यक्रम का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने का उनका कार्य दूसरों के लिए भी आदर्श होना चाहिए।
डॉ. अब्दुल करीम ने कहा कि आज के प्रदूषित माहौल में भावैक्यता संस्थान पीठ नफरत छोड़ कर प्रेम करने का उपदेश देती है। सभी धार्मिक संस्थानों को इस सिद्धांत का पालन करना चाहिए।
रुद्राक्षी मठ के बसवलिंग स्वामी, नवनगर पंचाचार्य पुण्याश्रम के राजशेखर स्वामी, बम्मनहल्ली विरक्तमठ के शियोगीश्वर स्वामी, रायनाल विरक्तमठ के रेवणसिद्ध स्वामी, भाजपा नेता राजन्ना कोरवी, कांग्रेस नेता शरणप्पा कोटगी ने विचार व्यक्त किया।
व्यापारी जी.एम. चिक्कमठ, उदय पुराणिक मठ, चार्टर्ड अकाउंटेंट एन.ए. चरंतिमठ, नगर निगम का पार्षद सरस्वती दोंगडी, धारवाड़ ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार पाटिल, शिवानंद मुत्तन्नवर, ए.एन. हिरेमठ, मल्लिकार्जुन सावुकार, द्राक्षायनी हिरेमठ समेत कई उपस्थित थे।
आंकड़े
कार्यक्रम के लिए 1.65 करोड़ रुपए संग्रह
शेष राशि 76 लाख रुपए तुलाभार के लिए उपयोग
कुल खर्च 89.03 लाख रुपए
शेष राशि 14.96 लाख रुपए
वादाकर्ता से 9.57 लाख रुपए देय राशि